चाइल्ड हेल्पलाइन ने 3 बाल श्रमिक को बालश्रम से मुक्त करवाया

भास्कर संवाददाता| डूंगरपुर बाल अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन ने शहर के विभिन्न क्षेत्र में बालश्रम कर रहे बच्चों को बालश्रम से मुक्त करवाया। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अशोक शर्मा ने बताया कि चाइल्ड हेल्प लाइन समन्वयक मेहुल शर्मा के निर्देशन में सुपरवाइजर कमलेश जैन शहर में बालश्रम कर रहे बच्चों का चिन्हीकरण कर इसकी सूचना पुलिस व संबंधित विभाग को दी। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन, एएसटीयू पुलिस व सृष्टि सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में डूंगरपुर शहर के नया बस स्टैंड चाय की होटल से बालक, महावीर पैकिंग स्टोर, रेती स्टैंड से 1 बालक को बालश्रम से मुक्त करवाया गया। इन बच्चों को अग्रिम सहायता के लिए इन्हें बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष भावेश जैन, सदस्य बालकृष्ण परमार, उमेश रावल व जयश्री भट्ट के समक्ष प्रस्तुत किया। यहां से बच्चों को अग्रिम आदेश तक राजकीय किशोर गृह में अस्थाई आश्रय में भेजा। साथ ही बाल कल्याण समिति ने नियोक्ता के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देशदिए। इस अवसर पर एएसआई अशोक मीणा, बलदेव सिंह, हर्षवर्धन सिंह, कृष्णगोपाल, अनिता भील, महेन्द्र कलाल, सुरेन्द्र ढोली सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *