इटखोरी देवी मंडप में विधि-विधान से मां भगवती की पूजा

इटखोरी | इटखोरी में शांतिपूर्ण माहौल एवं हर्षोल्लास के साथ साल का पहला दिन संपन्न हो गया। 31 दिसंबर की रात्रि 12 बजे इटखोरी देवी मंडप समेत कई धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों में लोगों ने केक काटकर नव वर्ष का स्वागत किया। इसके बाद इन स्थानों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इटखोरी देवी मंडप में पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इसके बाद इटखोरी देवी मंडप किर्तन समाज मंडली के अध्यक्ष हरि राम, बद्री राणा, तुलसी दांगी, सुबोध राणा, और पंकज राम समेत भक्तों ने एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *