इटखोरी| साल के पहले दिन 1 जनवरी को मां भद्रकाली मंदिर में माता रानी की पूजा अर्चना कर हजारीबाग के चौबे से आए माता के भक्त पुरुषोत्तम चौधरी ने मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया। भंडारा में बने खीर, पुरी और सब्जी मंदिर आए हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद के तौर पर ग्रहण किया। भक्त पुरुषोत्तम चौधरी ने बताया कि ऐसा करने से मन में शांति मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि लोगों का सेवा करना ही मानव धर्म का सबसे बड़ा कर्म है।


