एसपी के निर्देश पर 80 गरीब, असहाय ग्रामीणों के बीच कंबल बांटा

कुडू|एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर सामुदायिक सोशल पुलिसिंग के तहत प्रखंड के सलगी पंचायत सचिवालय में गुरुवार को शिविर लगा कर लगभग 80 गरीब असहाय ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर कहा कि ठंड लगातार बढ़ रही है, ऐसे में गरीब, बुजुर्ग और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रख जिला प्रशासन ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया है। ग्रामीण पुलिस को अपना मित्र व सहयोगी समझे, पुलिस व पब्लिक के बीच दोस्ताना संबंध होना चाहिए। मौके पर 80 असहायों व जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर सलगी पंचायत सचिवालय में शिविर लगाकर कंबल का वितरण किया गया है जो आगे भी जारी रहेगी। मौके सलगी मुखिया सुमित्रा कुमारी, वीरेंद्र भगत सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *