सरायकेला | चांडिल प्रखंड स्थित चिलगु पुनर्वास में नए साल पर गुरुवार को तीन दिवसीय मेला का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय मेला के पहले दिन मुर्गा पाड़ा व सांस्कृतिक कार्यक्रम बाई नृत्य का आयोजन किया गया। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत कोटशिला चैतनडीह के सुप्रसिद्ध बाई बिजली देवी व टीम के द्वारा बाई नृत्य व गीतों से लोगों को खूब झुमाया। चिलगु पुनर्वास में 1996 से नए साल पर मेला सा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होते आ रहा है। शुक्रवार को सारो अचार डांस ग्रुप के द्वारा छप्पल छप्पल डांस धमाका का आयोजन दोपहर दो बजे से किया जाएगा।


