विधायक गुप्ता ने गलियों के कार्यों का किया उद्घाटन

अमृतसर | केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने वार्ड नंबर 73 के क्षेत्र पिंड फताहपुर की गलियां को सीसी फ्लोरिंग से बनवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक डॉ. गुप्ता ने कहा कि इस क्षेत्र की ओर पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र की गलियों को बनवाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में लगातार तेजी से विकास कार्य जारी है। विधायक डॉ. गुप्ता ने कहा कि लोगों से किए गए वायदों को पूरा किया जा रहा है। लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विशेष कर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका हल निकाला जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ते लगभग 53 पार्कों में लोगों को सभी तरह की सुविधाए देने के लिए कार्य करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज लक्खा डीजे, ब्लॉक इंचार्ज रोशन सिंह बिंदा, गुरदास सिंह,संदीप सोनी, जग्गा सिंह और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *