9.92 लाख पावन स्वरूप बिना रिकॉर्ड छापे : वडाला

गुरमीत लूथरा. अमृतसर|कोहली की गिरफ्तारी के बाद सिख सद्भावना दल के प्रमुख सेवादार भाई बलदेव सिंह वडाला ने कहा कि कोहली तो मात्र मोहरा हैं। सरकार बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ कर हाईकोर्ट में टाइम बाउंड रिपोर्ट पेश करे। हाईकोर्ट ने सरकार से 9 जनवरी को रिपोर्ट मांगी है। वडाला ने कहा कि एसजीपीसी ने साल 2014-18 के दौरान 9.92 लाख अनाधिकृत पावन स्वरूपों की छपाई की थी। इनमें से 2.4 लाख गायब हैं। 2016 में ही साजिश के तहत कथित तौर से आरोपियों ने ही प्रिंटिंग प्रैस में आग लगाने की घटना को अंजाम दिया था। कोहली मात्र 3 साल के कंट्रेक्ट के तहत एसजीपीसी में बतौर चीफ सीए के पद पर थे। 11 साल में 9 करोड़ 61 लाख रुपए से अधिक वेतन व अन्य भत्ते हासिल किए। 2020 में श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों पर कोहली से वेतन-भत्तों की कुल राशि में से नियमानुसार 75 प्रतिशत वसूलने की हिदायत हुई। कोहली ने सिख गुरुद्वारा न्यायिक आयोग में याचिका दायर कर दी थी। अभी भी उक्त आयोग में मामला विचाराधीन है। कोहली ने एसजीपीसी को कुछ नहीं लौटाया है। 21 जुलाई 2020 को अकाल तख्त साहिब के आदेश पर हटा दिए गए थे। उधर, सिंह सिख चिंतक, भाजपा नेता प्रोफेसर सरचांद सिंह ने कहा कि कोहली अभी भी सुखबीर के करीबी होने के नाते उनके बिजनेस का लेखा जोखा देख रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *