बस स्टैंड के सामने बनेगा फुटओवर ब्रिज

शहर के प्रमुख बस स्टैंड के सामने लगातार हो रहे हादसों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीसी हिमांशु जैन ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को बस स्टैंड के सामने फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) निर्माण को लेकर सर्वे करने को कहा है, ताकि होने वाले हादसों पर रोक लग सके। एसीपी गुरदेव ने बताया कि बस स्टैंड के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक रहता है। यहां से रोजाना सैकड़ों यात्री, छात्र, बुजुर्ग और महिलाएं डिवाइडर क्रास कर जाते है। तेज रफ्तार वाहनों और अव्यवस्थित यातायात के कारण कई एक्सीडेंट हो चुके हैं। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर फुट ओवर ब्रिज की डिजाइन, लागत और निर्माण प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू होगी, क्योंकि बार-बार पैदल यात्रियों के कारण वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा। यह हो चुके हादसे पिछले महीने एक प्राइवेट बस, बस स्टैंड के सामने अनियंत्रित होकर पहले एक बाइक और फिर एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। इससे लगभग 6 लोग घायल हुए और बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। अप्रैल 2024 में रो बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 2024 अगस्त में बस ने बस स्टैंड के पास पैदल चल रही महिला को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *