चूरू | देवीदास हनुमान बगीची संस्था के फुले भवन में शनिवार को सुबह 11 बजे भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 195वीं जयंती मनाई जाएगी। संस्था अध्यक्ष चंद्रमोहन सैनी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को बैठक हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई। इस अवसर पर सत्यनारायण सैनी, देवकिशन सैनी, गिरधारी लाल तंवर, आनंद बालाण, ओंकारमल सैनी, चानणमल सैनी, विनोद पापटाण, सुरेश पंवार, कन्हैयालाल सैनी, सांवरमल तंवर, नरेंद्र सैनी, भंवरलाल सैनी, श्योकरण जमालपुरिया आदि उपस्थित थे।


