देवी मंडप में 351 सुहागिनों ने की महाआरती, भजन कल

देवी मंडप भक्त परिवार की ओर से एक जनवरी की शाम में सात बजे से किशोरगंज चौक के पास देवी दरबार मंदिर में 13वां महाआरती महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव में पारंपरिक वेशभूषा में 351 महिलाएं देवी भगवती की आरती उतारकर सभी की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। इससे पूर्व दिन के 9 बजे से श्री सत्यनारायण कथा, पूजन, आरती और हवन अनुष्ठान हुआ। 12 बजे से प्रसाद का वितरण किया गया। शाम पौने आठ बजे से महाभंडारा में श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया। महोत्सव के दूसरे दिन दो जनवरी को महाआरती में शामिल सुहागिनों को सुहाग पिटारा भेंट किया जाएगा। तीन जनवरी को पौष पूर्णिमा पर मंदिर में विराजमान मां देवी दुर्गा का रंग-बिरंगे फूलों से मनोहारी शृंगार किया जाएगा। इसके बाद शाम साढ़े सात बजे से खीर महाप्रसाद का वितरण होगा। मंदिर परिसर में शाम छह बजे से भजन-कीर्तन होगा। पहाड़ी मंदिर भोले की फौज के सदस्य माता के दरबार में भजनों की लड़ियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झुमाएंगे। भजन के समापन पर आरती होगी। इसके बाद प्रसाद बांटा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *