पूर्वी भारत के युवाओं के लिए शुक्रवार से तीन दिवसीय सहज योग क्षेत्रीय युवा शक्ति सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। सेमिनार सहज योग नेशनल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सहज योग की शुरुआत विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु श्री माता निर्मला देवी द्वारा की गई थी। राजू सोमानी ने बताया कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य युवाओं के मानसिक भावनात्मक नैतिक और आध्यात्मिक विकास को साहित्य करना है। सहज योग सेमिनार का आयोजन स्थानीय महाराजा अग्रसेन भवन में किया जा रहा है।


