कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा में 3 और 4 जनवरी को सजेंगे विशेष दीवान

श्री गुरुनानक सत्संग सभा रांची द्वारा 3 और 4 जनवरी कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा मे दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष दीवान सजाए जाएंगे। हर साल पटना साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव में शामिल होने गए श्रद्धालुओं के लौटने के बाद श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय समागम आयोजित किए जाते हैं। मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि इस बार 3 और 4 जनवरी को दो विशेष दीवान सजाए जाएंगे। पहला दीवान 3 जनवरी को रात 8 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरा दीवान 4 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सजाया जाएगा। प्रकाश पर्व में शिरकत करने के लिए सिख पंथ के महान कीर्तनी भाई बलजीत सिंह पटियाला वाले रांची आ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *