रांची की लेखिका अंशिता सिन्हा को ‘स्व. रामरतन प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हिंदी साहित्य के संरक्षण व संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। समारोह अशोक स्मृति संस्थान व साहित्य प्रेरणा मंच के द्वारा जयप्रकाश नारायण नवादा स्थित सोखोदेवरा में हुई। अंशिता ने कहा कि जिस क्षेत्र में जन्म ली व जहां बचपन बीता, उसी धरा पर सम्मान मिलना वाकई मेरे लिए एक गर्व का क्षण है। मेरी कोशिश होगी कि साहित्य में अपने क्षेत्र का नाम और भी आगे बढ़ा पाऊं। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा के सदस्य अनिल सिंह, कार्यक्रम के संयोजक ओंकार शर्मा कश्यप, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ उषा सिन्हा आदि मौजूद थे।


