राज्यपाल संतोष गंगवार से गुरुवार को रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने शिष्टाचार भेंट की व उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नववर्ष की शुभकामना दी। वहीं, कांके रोड स्थित सीएम कार्यालय में सीएम हेमंत सोरेन से राज्यसभा सांसद महुआ माजी, अपर मुख्य सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वंदना दादेल, अपर मुख्य सचिव पेयजल व स्वच्छता विभाग के मस्त राम मीणा, राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी, सचिव वित्त विभाग प्रशांत कुमार, सदस्य राजस्व पर्षद राजीव रंजन, अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छवि रंजन, प्रबंध निदेशक जियाडा वरुण रंजन, निदेशक नगरीय प्रशासक, नगर विकास विभाग की नैंसी सहाय, विशेष सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी (समन्वय) विभाग राजीव रंजन, आईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे, डीसी मंजुनाथ भजंत्री मिले व नववर्ष की बधाई दी।


