पत्नी के जूते चमकाकर विकास बने ‘जोरू का गुलाम’, एलईडी टीवी विजेता बने मजीद आलम

एक्वा वर्ल्ड में नववर्ष कार्निवल में गुरुवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोग पिकनिक के मूड में दिखे। सैलानियों ने विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आनंद उठाया। कोलकाता के डीजे ग्रुप का परफॉर्मेंस मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। डीजे ग्रुप ने नए, पुराने और रीमिक्स गानों से चार घंटे तक लोगों को बांध कर रखा। न्यू ईयर रेजोल्यूशन कंपीटिशन में संकल्प बताना था। जोरू का गुलाम प्रतियोगिता में पतियों को अपनी पत्नियों के जूते चमकाने थे। जोरू का गुलाम गाना भी बज रहा था। विकास में रिकार्ड समय में अपनी पत्नी काजल की जूती को अपने रुमाल से चमका कर जोरू का गुलाम का खिताब जीता। देर रात लकी ड्रॉ निकाला गया, जिसमें एलईडी टीवी के विजेता मजीद आलम बने। आज के विजेता : एलईडी टीवी विजेता- मजीद आलम, न्यू ईयर रेजोल्यूशन- रौनक, ब्वॉयज पुशअप- बबलू, वन हैंड लॉलीपॉप मास्टर चैलेंज- कुसुम, मनीषा व पूजा, मिर्ची खाओ- सुधा, सिंधु, पुष्पा, डेजी व मनीषा, जोरू का गुलाम विजेता- विकास, पत्नी काजल। आज के कार्यक्रम : रिलायंस कार्निवल में शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रम इस प्रकार हैं। इनमें किड्स फैशन परेड, फैशन शो (वाम्स ग्रुप), मिस्ट्री बैग रेस, एंकर गेम, लाफ्टर शो, स्टैच्यू डांस, आ जा मेरी रिक्शा में बैठ जा, रैप बैटल आदि शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *