प्रखंड के अंचलाधिकारी उज्जवल कुमार सोरेन के पिता के आकस्मिक निधन से ओरमांझी प्रखंड में शोक का माहौल है। दिवंगत आत्मा के प्रति क्षेत्रवासियों ने संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। लोगों ने ईश्वर से परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की है।


