शंकर चौक स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में नववर्ष पर भावपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेसरा से आईं दो बालिकाएं स्नेहा और स्मृति ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। समाजसेवी सत्यनारायण तिवारी ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में भक्ति भाव और संगीत साधना प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि 15 और 13 वर्ष की उम्र में इस तरह का उत्कृष्ट भजन गायन बच्चों की प्रतिभा और अच्छे संस्कारों को दर्शाता है। तीनों भाई-बहनों ने मिलकर भक्ति गीत प्रस्तुत कर नववर्ष पर मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया।


