सांस्कृतिक कार्यक्रम व सेवा कार्य के साथ मनाया नववर्ष

अनगड़ा |युवा संघ गेतलसूद द्वारा आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बुधवार की रातभर दर्शक झूमते रहे। आसपास के गांव से काफी संख्या में युवक-युवती सहित अन्य दर्शक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने पहुंचे थे। इसका उद्घाटन भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रीतम, इग्नेश, मजबूल, आरती देवी, अनिल मुंडा सहित डांसरों ने दर्शकों को जमकर झुमाया। संचालन सिकंदर पाजी ने किया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि नववर्ष के स्वागत में इससे अच्छा कार्यक्रम नहीं हो सकता। नववर्ष का स्वागत अपनी मूल सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ करना यादगार क्षण रहा। इससे पूर्व दिन में समाजसेवी राजकुमार महतो द्वारा तीन सौ से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जयराम अस्पताल उकदीद मोड़ ओरमांझी के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में एक सौ से रोगियों की जांच कर इनके बीच दवा का वितरण किया गया। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष अजय राज, सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शिवदास गोस्वामी, धर्मेन्द्र सिंह सहित युवा संघ के अध्यक्ष गौरीशंकर मुंडा, सचिव संजीव सिंह उर्फ गुडडू सिंह, कोषाध्यक्ष वीरू महतो, उपाध्यक्ष राजेश लोहरा, शिशु उरांव, रितिक मंडल, बिटटू ठाकुर, बालसाय, अजय आर्या, सहसचिव प्रीतरंजन प्रसाद, संदीप लोहरा व अन्य लोग थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *