गुरुवार को बुढ़मू थाना क्षेत्र के केदली गांव में संचालित सदाम अंसारी के ईंट भट्ठा में काम करने वाला मजदूर छत्तीसगढ़ के बसना थाना क्षेत्र निवासी सोनू कुर्रे (30) ने ईंट भट्ठा के समीप पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर बुढ़मू पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया और मामले की जांच कर रही है। मृतक के अन्य दो भाई भी उक्त ईंट भट्ठा में मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि सोनू पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था।


