सहेदा अनगड़ा स्थित महर्षि वाल्मीकि पब्लिक अनाथालय स्कूल में नववर्ष का पहला दिन समाजसेवियों द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ आत्मीयता, संवेदना और उल्लास के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अनाथ व जरूरतमंद बच्चों के साथ नववर्ष की खुशियां साझा करना और समाज को सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देना रहा। अतिथियों ने बच्चों के साथ बैठकर संवाद किया, उनका हालचाल जाना और खाद्य सामग्री का वितरण किया। मुखिया संघ के अध्यक्ष दीपक बड़ाइक ने कहा कि समाज की सच्ची मजबूती तभी संभव है, जब अनाथ और वंचित बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए सभी आगे आएं। कार्यक्रम में मुखिया संघ के अध्यक्ष दीपक बड़ाइक, समाजसेवी संतोष गुप्ता, युवा समाजसेवी शशि मेहता, पवन साहू सहित अन्य लोग थे।


