अनगड़ा में 200 जरूरतमंदों को कराया गया भोजन, कंबल का किया वितरण

नववर्ष पर गुरुवार को हेसल पंचायत सचिवालय में 200 जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। इनके बीच कंबल का वितरण हुआ। भोजन व कंबल वितरण समाजसेवी रामपोदो महतो ने कराया। वे पिछले 27 सालों से प्रतिवर्ष 200 वृद्ध, असहायों व अनाथ लोगों को भोजन कराते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब और सहाय लोगों के साथ पिकनिक मनाते हैं। इन्हें ही नारायण के रूप में देखता हूं। इस अवसर पर अधिवक्ता षष्टीरंजन महतो, समाजसेवी सखीचंद महतो, राकेश महतो, मुकेश महतो, गोबर्धन महतो, झब्बुलाल महतो आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *