नि:शुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन

जोहार लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन कोकर द्वारा संचालित श्रीराम प्रवेश बाल संस्कार केंद्र में इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी के सहयोग से जनजाति बच्चों के लिए नि:शुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के दांतों की सही देखभाल के प्रति जागरूक करना था। शिविर में डॉ. शालिनी पांडे ने बच्चों की दांत जांच की व नियमित ब्रश करने, सही तरीके से दांत साफ रखने, संतुलित आहार लेने और स्वच्छता अपनाने के महत्व के बारे में जानकारी दी। 50 बच्चों के बीच टूथपेस्ट, टूथब्रश व बिस्कूट वितरित किए गए। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ संजीवनी की अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *