नववर्ष पर आदिवासी समाज ने कांके डैम पार्क मिसिरगोंदा सरना स्थल में पारंपरिक तरीके से पूजा-पाठ किया और गांव-राज्य की खुशहाली की कामना की। बिरसा पाहन के नेतृत्व में जल, अरवा चावल, धूप, धूवन, टीक, सिंदूर अर्पित की गई। लोगों ने लोटा में पानी लेकर सरना मां और सिंगबोंगा से आशीर्वाद लिया। सरना भजन गाया गया। मौके पर कोईली उरांव, सुनीता तिर्की, नकुल तिर्की, फूलों उरांव, माधो उरांव, सोनू मुंडा, प्रेम टोप्पो, प्रदीप लकड़ा, सुंदरी मिंज, जितनी मिंज, रोज तिर्की, सोनू कुजूर, कर्मी उरांव, लखिया उरांव, शोभा कच्छप, मंजू उरांव, कुंवरी लकड़ा, गहनी उरांव, लक्ष्मी उरांव, बुधराम उरांव, अलका टोप्पो, बसंती कुजूर, बसंती टोप्पो, अंगतुक तिर्की, सोनल उरांव सहित लोग उपस्थित थे।


