श्री डोरंडा बाजार काली पूजा समिति डोरंडा की ओर से गुरुवार को आदिम जाति सेवा मंडल द्वारा संचालित आश्रम के निराश्रित बच्चों के लिए पिकनिक का आयोजन किया गया। समिति द्वारा बच्चों व सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। मनोरंजन के लिए प्रसिद्ध जादूगर विजय वर्मा द्वारा जादू शो प्रस्तुत किया गया, जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजू चौरसिया, सचिव जयदेव घोष, मीडिया प्रभारी मनोज वर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।


