देवघर शहर के बीचो-बीच स्थित मीना बाजार सब्जी मंडी में शुक्रवार की आधी रात एक बार फिर आग लग गई। इससे पहले 13-14 जनवरी की रात भी आग लगी थी। बीती रात आग लगने की घटना तब हुई जब दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर जा चुके थे। दुकानदारों को आग लगने की सूचना देर रात 12 बजे के आसपास मिली। आग इतनी भयंकर थी कि काफी दूर से ही लपटे साफ दिख रही थी। इस आगजनी में सब्जी मंडी मीना बाजार की 20 से 25 दुकानें जलकर राख हो चुकी हैं। आग लगने की खबर फैलते ही इलाके में दहशत फैल गई। देर रात सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। हालांकि बीच में ही दोनों दमकल गाड़ियों का पानी खत्म हो गया। इसके बाद तीसरी गाड़ी बुलाई गई। एम्स देवपुर से आई इस दमकल की गाड़ी ने भी आज पर काबू नहीं पा सकी। इसके बाद दमकल की चौथी गाड़ी भी मंगाई गई। टंकी में पानी ला कर आग बुझाने का प्रयास आज की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंडी में प्रवेश करने की भी किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी। आग फैलने की आशंका से डरे लोग घरों में पानी की व्यवस्था कर रहे थे। जब दमकल की गाड़ियां आग के सामने बेबस नजर आईं तो दुकानदार और स्थानीय लोग ऑटो पर टंकी रखकर पाइप से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। काफी मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया जा सका। धुएं का उठता रहा गुबार इस मीना बाजार में श्रृंगार के अलावा कपड़े सहित अन्य दुकानें हैं इसलिए आग तेजी से फैली। मीना बाजार मंडी से धुएं का गुबार उठ रहा था। आज से लगभग एक करोड़ की संपत्ति के नुकसान का अनुमान फिलहाल लगाया गया है। सप्ताह भर में मीना बाजार सब्जी मंडी में दूसरी बार आग लगने से दुकानदारों में काफी नाराजगी है। हालांकि आग कैसे लगी इसका स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सका है। दुकानदारों के मुताबिक इस बार भी असामाजिक तत्वों द्वारा ही दुकानों में आग लगाई गई है। 13-14 जनवरी की रात भी लगी थी आग इससे पहले 14 जनवरी की देर रात में सुरेश केसरी उर्फ पप्पू केसरी और शिव प्रसाद केसरी की दुकानों में आ लगी थी। जिसमें दोनों दुकानों में करीब 3 लाख का नुकसान हुआ था। उसे घटना को लेकर हनुमान टिकरी मोहल्ला निवासी सुरेश पप्पू ने अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ चोरी कर सच छुपाने की नीयत से दुकान में आग लगाने की प्राथमिक की नगर थाने में दर्ज कराई थी।


