डीसी ने कुष्ठ कॉलोनी में कंबल बांटा

नववर्ष की संध्या पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री जगन्नाथपुर कुष्ठ कॉलोनी के निर्मल अवास पहुंचे। उन्होंने वहां रह रहे 250 परिवारों के बीच कड़ाके की ठंड से राहत के लिए कंबल बांटा । डीसी ने कुष्ठ कॉलोनी के निर्मल आवास में रह रहे लोगों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन और झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ की स्थिति की जानकारी ली। जो लोग किसी कारणवश योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं, उनके लिए डीसी ने सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा एवं अपर प्रशासक, नगर निगम को आधार एवं पेंशन से संबंधित विशेष कैंप लगाने का निर्देश दिया। लोगों ने डीसी को गर्मी में होने वाले जल संकट से अवगत कराया। डीसी ने संबंधित पदाधिकारी को निर्मल आवास परिसर में बोरिंग कराने का निर्देश दिया, ताकि गर्मी में किसी को जल संकट की समस्या न हो। मौके पर सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा रवि शंकर मिश्रा, अपर प्रशासक नगर निगम, सिटी मैनेजर आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *