स्प्री योजना की अवधि 31 जनवरी तक बढ़ी

रांची| कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा स्प्री योजना की अवधि का एक माह का विस्तार कर दिया गया है। संस्थान द्वारा इसे 31 जनवरी तक लागू रखने का निर्णय लिया गया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम मुख्यालय के संयुक्त निदेशक सत्यजीत कुमार ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अवधि विस्तार का निर्णय लिया है। इस योजना का विस्तार करने के लिए चैंबर द्वारा कहा गया था कि राज्य के कई नियोक्ताओं के कारण कर्मचारी अभी भी पंजीकरण से वंचित हैं। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा है कि योजना की अवधि बढ़ाने का निर्णय नियोक्ताओं और श्रमिकों दोनों के हित में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *