जांजगीर | जिले के कृषकों को एकीकृत किसान पोर्टल में अपने पंजीयन विवरण संशोधित कराने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों और पटवारियों द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन के बाद अब किसान 07 जनवरी तक अपने विवरण में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। पहले यह सुविधा 15 दिसंबर 25 तक उपलब्ध थी, लेकिन किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इसे बढ़ा दिया गया है। इससे कैरीफारवर्ड, डूबान और वनपट्टाधारी कृषक भी लाभान्वित होंगे। सभी संबंधिता किसान अपने सेवा सहकारी समितियों में जाकर अपने विवरण में सुधार कराएं। जिले की सभी समितियों के लॉगिन में यह प्रावधान सक्रिय रहेगा।


