गढ़वा|ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे 13 दिवसीय ज्वेलरी प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों के बीच संस्था के संकाय मिथलेश कुमार सिंह और पंकज कुमार वर्मा ने प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस मौके पर मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि कृतिम ज्वेलरी का डिमांड वर्तमान समय मे काफी बढ़ी है। यह एक बेहतरीन आय का स्रोत है। इस व्यवसाय में थोड़ी सावधानी और जानकारी से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आज के दौर में लोग डिजाइन किए हुए आभूषण काफी पसंद कर रहे हैं। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान महिला सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर रही है। संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं रोजगार प्राप्त कर परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत कर रही है। पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को रोजगारपरक कौशल सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, प्रशिक्षण के तहत प्रतिभागियों को डिजाइनर चूड़ियां, नेकलेस, मंगलसूत्र और अन्य आकर्षक आभूषण बनाने की कला सिखाई गई है। महिलाओं के बढ़ते रुझान को देखते हुए यह कार्यक्रम खास तौर पर रखा गया था, ताकि वे अपने हुनर को व्यवसाय में बदल सके और आर्थिक रूप से सशक्त हो सके। इस मौके पर अभिषेक कुमार तिवारी, सुरेंद्र रवि, प्रेमनाथ प्रदुमन शामिल थे। गढ़वा|पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक झारखंड के आदेश पर जिले में 18 दिसंबर को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम अनुमंडलवार पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान लोगों के शिकायतों का त्वरित व प्रभावी निवारण के लिए झारखंड पुलिस की अनूठी पहल है। लोग मोबाइल नंबर 9470165434 पर व्हाट्स एप, ई-मेल, डायल-112 फेसबुक व ट्विटर के माध्यम से भी शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा में गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान, बंशीधर नगर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय और रंका अनुमंडल में रंका थाना में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भवनाथपुर|प्रखंड के कैलान समाज सेवी राज मोहन यादव के 85 वर्षीय वयोवृद्ध दादा नागेश्वर यादव की निधन रांची में इलाज के हो गया। उनके निधन पर आसपास के लोगों ने शोक संवेदन व्यक्त की। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए है। शुक्रवार की सुबह गांव में शव आते ही उनके पार्थिक शव का दर्शन करने के लिए कैलान स्थित उनके आवास पर काफी संख्या में लोग पहुंचे। उनके निधन की खबर सुन कर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ लग गई। लोगों ने नम आखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसमें मुख्य रूप जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष लल्लू राम, समाज सेवी रामप्रताप यादव, विजय राउत, शैलेंद्र यादव, विमलेश यादव, सुरेंद्र यादव, राकेश कुमार, भीम यादव, संजय यादव, उपेंद्र यादव सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया। गढ़वा| अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मेराल प्रखंड के बाना हाई स्कूल का भी भ्रमण किया। यहां पहुंचकर उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा अन्य अध्यापकों से मिलकर विद्यालय की शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक गतिविधियों की वस्तुस्थिति तथा समस्याओं के बारे में जाना। तदुपरांत उन्होंने कक्षा 10 के कुछ सेक्शन में घूम कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। एक सेक्शन में छात्राओं से बातचीत के क्रम में पता चला कि आज उनकी हिंदी के प्रीबोर्ड की परीक्षा थी। प्रश्न पत्र को देखने के क्रम में उन्होंने कुछ देर छात्राओं को हिंदी व्याकरण पढ़ाई। उन्होंने हिंदी शब्दकोश और व्याकरण से जुड़े कुछ आसान टिप्स भी छात्राओं को बताए। अंत में उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को तनाव रहित होकर परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने को अभिप्रेरित किया और शुभकामनाएं दी।


