सीकर में कोहरे के चलते विजिबिलिटी 20 मीटर:21 जनवरी को बारिश का अलर्ट,3 दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान

सीकर सहित प्रदेशभर में तेज सर्दी का असर जारी है। मौसम लगातार ड्राई रहने के चलते सीकर में आज भी सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। यहां पर रानोली,बावड़ी सहित कई इलाकों में विजिबिलिटी 20 मीटर के आसपास रही। फिलहाल अभी 3 दिन और ड्राई मौसम रहने का अनुमान है। ऐसे में तापमान में मामूली उतार- चढ़ाव होता रहेगा। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 6.2 और अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया था। जिले में पिछले करीब चार-पांच दिनों से रोजाना घना कोहरा छा रहा है। वहीं दोपहर के समय सीकर में सर्द हवाएं चलने से सर्दी का असर लगातार जारी है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल सीकर में 20 जनवरी तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव भी जारी रहेगा। लेकिन 21 जनवरी से प्रदेश के मौसम में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है। इसके असर से 21 जनवरी को सीकर में बारिश हो सकती है। फिलहाल अभी दो से तीन दिन कोल्ड डे रहने के साथ घना कोहरा छा सकता है। हालांकि इस जनवरी महीने में सर्दी का असर जारी रहेगा। क्योंकि न्यूनतम तापमान जनवरी महीने में ज्यादातर सिंगल डिजिट में ही रिकॉर्ड किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *