आयुर्वेद स्टूडेंट्स का विरोध जारी, एडीएम को दिया ज्ञापन

भरतपुर। आयुर्वेद कॉलेज के स्टूडेंट्स का लगातार दूसरे दिन भी शुक्रवार को कॉलेज की बिल्डिंग को नए भवन में शिफ्टिंग को लेकर विरोध जारी रखा। उन्होंने इस दिन कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और एडीएम प्रशासन घनश्याम शर्मा को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि तुहिया से बिल्डिंग हटाकर भरतपुर के शहरी क्षेत्र में क्लासेज चलाई जाए। स्टूडेंट्स ने बताया कि पहले आयुर्वेद कॉलेज मथुरा-भरतपुर बाईपास पर एक छात्रावास में चल रहा था। अब अचानक से बीच सत्र में कॉलेज को तुहिया गांव के पास खेतों के बीच एक भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। स्टूडेंट विवेक कालरा ने बताया कि गुरुवार को कलेक्टर को मिलकर कॉलेज शिफ्टिंग के विरोध में एक ज्ञापन दिया गया था। हमारे आयुर्वेद कॉलेज की स्थायी बिल्डिंग मेडिकल कॉलेज के सामने बनाई जा रही है। उसका निर्माण अभी पूरा नहीं हो पाया है, इसलिए हमारा कॉलेज मथुरा बाईपास रोड़ पर एक छात्रावास में चल रहा था। अब अचानक बिल्डिंग को शिफ्ट करके ग्रामीण क्षेत्र तुहिया में पहुंचा दिया गया है। वहां कोई बेसिक फेसिलिटी नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *