शहर में तीसरे दिन बस स्टैंड में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सुबह 10 बजे से शुरू हुई कार्रवाई

भास्कर न्यूज|गढ़वा गढ़वा शहर के मेन रोड में शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ। मझिआंव मोड़ से बस स्टैंड सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए दुकान व मकान को हटाने के लिए सुबह करीब 10 बजे से ही नगर परिषद के सिटी मैनेजर व पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के जवानों की उपस्थिति में कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान पूर्व से चिन्हित अतिक्रमण कर बनाए गए मकान व दुकानों को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू होते ही संबंधित लोगों में खलबली मच गई। हालांकि कुछेक मकान के बाहरी स्ट्रक्चर एवं अहाते को ध्वस्त किया गया। मौके पर कई महिलाओं ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विरोध भी जताया। लेकिन प्रशासन के कड़े तेवर के बाद कई लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लेने के लिए 24 घंटे का समय मांगा। जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें स्वयं ही अतिक्रमण हटा लेने की हिदायत देते हुए समय दे दिया है। इस संबंध में अंचल अधिकारी सफी आलम ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने से पहले संबंधित लोगों को 7 दिसंबर 2024 को ही नोटिस दिया गया था। उन्हें 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटा लेने को कहा गया था। लेकिन नोटिस दिए जाने के बावजूद अतिक्रमित जमीन पर मकान या काई अन्य स्ट्रक्चर बना चुके लोग स्वयं स्ट्रक्चर नहीं हटा रहे थे। इसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है। इस बार अतिक्रमित भूमि पर स्ट्रक्चर खड़ा किए लोगों के अनुरोध पर उन्हें फिर से 24 घंटे में स्वयं ही अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *