शाजापुर में सागवान लकड़ी तस्करी:उज्जैन ले जा रहे थे, चालक फरार; वन विभाग ने जब्त की

शाजापुर में सागवान की लकड़ी की तस्करी का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात लालघाटी थाने के पास स्थित स्टेडियम ग्राउंड के निकट आयशर ट्रक में बिना परमिट के सागवान की पुरानी लकड़ी लादी जा रही थी। वन विभाग के अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि सुंगधी गली में स्थित कन्हैयालाल छबलानी के पुराने मकान से निकाली गई सागवान की लकड़ी को एक उज्जैन के व्यापारी को बेचा गया था। बिना आवश्यक अनुमति के इस कीमती लकड़ी को शहर से बाहर ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शुरुआत में मामले से दूरी बनाई, लेकिन बाद में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार लकड़ी से भरे ट्रक को सुनसान स्थान पर खड़ा कर अंधेरे में भागने की योजना थी। वन विभाग की टीम के पहुंचते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद दूसरे चालक की व्यवस्था कर ट्रक को वन विभाग की हिरासत में ले लिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *