भिंड के 132 केवी ट्रांसफॉर्मर पर होगा मेंटेनेंस कार्य:आज तीन घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद, 25 हजार उपभोक्ता होंगे प्रभावित

भिंड के शहरी और ग्रामीण इलाकों में आज 18 जनवरी 2025 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 132 केवी सब स्टेशन के पावर ट्रांसफॉर्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। मेंटेनेंस सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसके चलते करीब 25 हजार उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है। बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटा लें
बिजली विभाग के DE विशाल उपाध्याय ने बताया कि पावर ट्रांसफॉर्मर में सुधार कार्य के लिए यह जरूरी मेंटेनेंस किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह 11 बजे से पहले बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटा लें, ताकि कटौती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। तीन घंटे तक बिजली नहीं रहेगी
मेंटेनेंस कार्य के चलते शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ताओं को असुविधा होगी। इससे घरेलू, व्यवसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *