रायसेन जिले में शीत लहर चल रही है। पिछले दो दिनों से बर्फीली हवाओं और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस मौसम में पहली बार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री से गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे रायसेन मध्य प्रदेश का सबसे ठंडा जिला बन गया है। रात के तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जो 10.8 से घटकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि शनिवार की सुबह से हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली है। कोल्ड डे की स्थिति के कारण लोगों को दिनभर सर्दी से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है। तापमान में और गिरावट की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल संभाग के रायसेन, विदिशा और सीहोर सहित आसपास के जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। धूप की कमी और लगातार कोहरे के कारण आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की आशंका जताई जा रही है।


