सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में साल 2015 में हुए टाइगर, पेंगोलिन के शिकार और अंगों की तस्करी मामले में इंटरनेशनल तस्कर ताशी शेरपा एक साल से जेल में है। शुक्रवार को इस केस में पेशी थी। जिसमें टाइगर स्ट्राइक फोर्स के अधिकारी नर्मदापुरम कोर्ट पहुंचे थे। अगले महीने फरवरी में केस में फैसला आ सकता है। बता दें कि, जुलाई 2015 के टाइगर और पेंगोलिन के शिकार और तस्करी के मामले में दिसंबर 2022 में 27 अपराधियों को सजा हो चुकी है। जबकि वाइल्डलाइफ इंटरनेशनल तस्कर जेई तमांग, उसकी प्रेमिका लांचुगपा यांग चेन समेत 6 आरोपी अब भी फरार है। जो चीन, नेपाल और सिक्किम के रहने वाले है। आरोपियाें की तलाश में वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (डब्ल्यूसीसी) और टाइगर स्ट्राइक फोर्स 10 साल से लगी है। साल 2016 में तमांग एक बार गिरफ्तार हुआ था। जमानत मिलने के बाद से वह फरार हो गय, जिसे आज तक डब्ल्यूसीसी और टाइगर स्ट्राइक फोर्स नहीं पकड़ पाई। तस्कर तमांग का रेड कार्नर नोटिस 2026 तक जारी है। तमांग के साथी ताशी शेरपा को पिछले साल 24 जनवरी 2024 को नेपाल सीमा के नक्सलबाड़ी के पास दार्जिलिंग से गिरफ्तार किया था। जिसे स्टेट एसटीएफ भोपाल लेकर आई थी। मार्च 2024 में एसटीएफ ने आरोपी का पॉलिग्राफ और ब्रेन मैपिंग टेस्ट भी गुजरात में कराया था। एक साल से आरोपी शेरपा नर्मदापुरम के केंद्रीय जेल में है। जानिए पूरा मामला जुलाई 2015 में बाघ, पेंगोलिन का शिकार और तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था। 36 लोगों को आरोपी बनाया था। इनमें ज्यादातर बैतूल, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम समेत मप्र के अन्य जिलों के थे। ये ताशी शेरपा की मांग और अन्य आरोपी जेई तमांग के कहने पर शिकार करते थे। जांच के दौरान आरोपियों से वन्य प्राणी बाघ (टाइगर) की खाल जब्त की गई थी। मामले में 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें दो की मौत हो चुकी है। 20 दिसंबर 2022 को कोर्ट ने 27 आरोपियों को दोषी मानकर 5-5 साल की सजा सुनाई। मास्टरमाइंड और इंटरनेशनल तस्कर जेई तमांग और ताशी उर्फ ताशी शेरपा समेत 7 तस्कर फरार रहे। करीब 8 साल बाद 24 जनवरी 2024 को ताशी शेरपा को नेपाल सीमा नक्सलबाड़ी के पास दार्जिलिंग से गिरफ्तार किया गया, बाकी आरोपी अभी भी फरार है। प्रेमिका को ढूंढने गई टीम खाली हाथ लौटी वाइल्डलाइफ के शिकार और तस्करी केस में फरार इंटरनेशनल तस्कर जेई तमांग की प्रेमिका की तलाश के लिए भी पिछले दिनों टाइगर स्ट्राइक फोर्स की टीम सिक्किम गई थी। आरोपी को गिरफ्तार किए बगैर ही टीम बैरंग लौट आई। चीनी तस्कर तवांग के साथ सिक्किम निवासी उसकी प्रेमिका लांचुगपा यांग चेन का भी गिरफ्तारी वारंट है। यह महिला तवांग के संपर्क में रहती है। टाइगर स्ट्राइक फोर्स की एक टीम को उसके सिक्किम में होने की खबर मिली थी। जिस पर टीम सिक्किम गई थी। यानचेन को इसकी भनक लग गई और वह फरार हो गई। सिक्किम में लगातार सर्चिंग करने के बाद टीम वापस लौट आई। ये खबर भी पढ़ें… तंत्र क्रिया के लिए टाइगर के शिकार की कहानी, MP के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) नर्मदापुरम क्षेत्र में बाघों के शिकार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ। अगर उस दिन वनकर्मियों को जंगल में वो टी शर्ट नहीं मिली होती तो उस अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश नहीं होता। क्लिक करें


