25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

हजारीबाग | 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इसका थीम है नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फॉर स्योर। अर्थात वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निदेशानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उक्त तिथि को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन मतदान केंद्र स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक किया जाएगा। इसका लोगो भी तैयार कर उपलब्ध कराया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार ग्रास रूट लेवल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ का चयन कर विधानसभा स्तर पर पांच बीएलओ तथा जिला स्तर पर पांच बीएलओ को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तर पर सम्मानित किए जाने वाले बीएलओ को छोड़कर अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को विधानसभा स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सम्मान स्वरूप बीएलओ को प्रशस्ति पत्र तथा शॉल प्रदान किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *