बगोदर| जिप सदस्य सह भाजपा बगोदर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार होने की शिकायत सीओ से की है। इस बाबत बगोदर अंचल अधिकारी मुरारी नायक से मिलकर लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। िजसमें भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि आये दिन आम जनता से शिकायत मुझे मिल रही है। जिसमें आरोप है कि कोई कार्य अंचल में बिना पैसा दिये नहीं हो रहा है। आरोप लगाते हुए कहा गया है कि कोई भी कार्य आम जनता का अंचल कर्मचारी या ऑफिस के स्टाफ डायरेक्ट नहीं बल्कि बिचौलिए के माध्यम से करते हैं। वहीं आम जनता कार्यालय का चक्कर काट काट कर थक जाती है। जिप सदस्य ने यह मांग की है कि अंचल कार्यालय के कर्मचारी के यहां कोई दलाल बिचौलिए किसी दूसरे का कार्य करवाने आता है तो उसपर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिप सदस्य ने प्रत्येक सप्ताह शिविर लगाकर लोगों के कार्यों का निष्पादन की सलाह सीओ को दी है। इधर, सीओ ने जिप सदस्य को पूरे मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।


