बगोदर| घर-समाज से उपेक्षित वृद्ध जन ,अनाथ व असहाय बच्चों के शिक्षा-स्वास्थ्य की बेहतरी के मद्देनजर शनिवार को बगोदर के कृष्णानगर में अंगदेव जनसेवा ट्रस्ट भवन निर्माण की आधारशिला रखी गई। पंडित लक्ष्मीकांत पाठक के मंत्रोच्चारण के बीच सेवानिवृत्त शिक्षक टेकोचन्द चौधरी ने आधारशिला रखी। भवन निर्माण कार्य पूर्ण होने पर अंगदेव जन सेवा ट्रस्ट अपने उद्देश्य पूर्ति का कार्य आरंभ करेगा। शिलान्यास के मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अंगदेव राणा, महेंद्र तिवारी,लालजीत मरांडी,देवचंद महतो,भागीरथ प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे।


