भास्कर न्यूज|गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शिव मोहल्ला सिहोडीह निवासी नागेश्वर पांडेय के 35 वर्षीय पुत्र रविशंकर पांडेय की गले में रस्सी बांधकर हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने सिहोडीह उसरी नदी के पास स्थित कर्मा पेड़ के पास पत्थर पर पड़ा शव शनिवार 5 बजे शाम को बरामद किया है। जहां से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि जिस स्थल पर शव पड़ा था, वहां सुबह से ही तीन चार लोग बैठ कर गांजा व शराब का सेवन कर रहे थे। इसी बीच उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि देर शाम जब पत्थर पर पड़े युवक रविशंकर पांडेय पर स्थानीय दो राहगीर की नजर पड़ी तो कुछ शक हुआ। फिर करीब जाकर देखा तो पता चला कि वह मृत पड़ा है। इसके बाद लोग पहुंचे व रविशंकर पांडेय के रूप में उसकी पहचान की। फिर मृतक के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच में चल रही है। मृतक के पिता नागेश्वर पांडेय ने कहा िक उसका बेटा दिनभर हरिजन मोहल्ला में रहता था। शनिवार सुबह 8 बजे वह घर से निकल कर कहां गया, इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। शाम करीब 5 बजे शिव मोहल्ला के कुछ लोग शौच करने के लिए उसरी नदी गए थे, जहां पत्थर पर पड़ा शव देखकर हो हल्ला करने लगे। हल्ला सुनकर हमलोग घटना पहुंचे तो वहां मेरे बेटे का शव पड़ा था। मेरे बेटे की हत्या हरिजन मोहल्ला के युवकों ने कीहै। बेटा दिन भर हरिजन मोहल्ला के युवकों के साथ रहता था। मृतक पिता ने बेटे का हत्यारा को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।


