भास्कर न्यूज|गिरिडीह गिरिडीह सदर प्रखण्ड की बजटो पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र मिर्जाडीह के बच्चों के बीच स्वेटर वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि घनश्याम वर्मा व पोषण सखी संगीता वर्मा ने बच्चों के बीच स्वेटर वितरण किया। मौके पर अतिथियों ने कहा कि झारखंड सरकार की यह सार्थक पहल है। राज्य सरकार ने ठंड को देखते हुए स्वेटर उपलब्ध कराया है। जिनके तहत आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को स्वेटर दिया गया। मौके पर आंगनबाड़ी के सेविका , सहायिका, ग्राम प्रधान समेत अन्य महिलाएं उपस्थित थी।


