संगीत विवि में रिजल्ट घोटाला, आउटसोर्स कर्मचारी चढ़ा रहे थे नंबर

संगीत विवि राजा मानसिंह तोमर म्यूजिक एंड आर्टस यूनिवर्सिटी में रिजल्ट घोटाला को उजागर हुए 8 दिन बीत चुके हैं। लेकिन अब तक अनुपस्थित छात्रों के नंबर बढ़ाने वाले जिम्मेदार सामने नहीं आ सके हैं। इस मामले में संगीत विवि के कुलसचिव अरुण चौहान का कहना है कि जांच चल रही है। जबकि कुलगुरु प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे का कहना है जांच कमेटी का गठन करने में समय लगा है। जांच शुरू हो चुकी है। कुलसचिव का कहना है कि मामले की जांच अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ. के. रत्नम को सौंपी है। चूंकि वह छुट्टी पर हैं इसलिए अभी जांच में समय लग रहा है। हालांकि इस मामले में यह तथ्य सामने आए हैं कि गोपनीय काम में आउटसोर्स व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्टाफ की कमी का हवाला देकर लगाया था। ऐसे कर्मचारियों ने मिलकर उन छात्रों को एग्जाम में पास कर दिया जो परीक्षा में अनुपस्थित थे। इसका खुलासा दैनिक भास्कर ने 26 दिसंबर को परीक्षा में अनुपस्थित छात्र पास… दस्तावेज खुले तो फिर किए फेल शीर्षक नाम से खबर प्रकाशित की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *