संपत्ति के नामांतरण ऑनलाइन होंगे संपत्ति-जल कर का क्यूआर से पेमेंट

स्मार्ट गवर्नेंस पर नगर निगम लगातार काम कर रहा है। अभी तक संपत्ति, दुकान आदि के नामांतरण के लिए संपत्ति मालिकों को नगर निगम के जोनल कार्यालय और मुख्यालय के चक्कर काटना पड़ते थे। अब इस पर विशेष ध्यान देकर ऑनलाइन सिस्टम से संपत्ति मालिक घर बैठकर आवेदन कर सकेंगे। ये व्यवस्था चालू हो चुकी है। लेकिन अब इस पर कसावट की जा रही है। निगम में इसके अलावा जलकर, संपत्तिकर का पैसा भी ऑनलाइन क्यूआर कोड से लिया जा रहा है। भवन बनाने के लिए स्वीकृति भी संपत्ति मालिक ऑनलाइन कर रहे है। निगम ने इनके टिकट किए ऑनलाइन: नगर निगम ने लोगों की सुविधा को देखते हुए चिड़ियाघर, वोट क्लब और मछली घर आदि के टिकट भी ऑनलाइन बनना शुरू हो चुके है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *