श्रीगंगानगर| सेना भर्ती कार्यालय, झुंझनू द्वारा बीकानेर में 29 जनवरी से 18 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली के लिए ऑनलाईन लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिये गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय झुंझनू के अनुसार अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट www.joinindianarmy.n ic.in पर अपलोड कर दिये गये हैं। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र वेबसाइट/ई-मेल पर अपना लॉग इन कर प्राप्त कर सकते हैं।


