आदेश के बाद भी नहीं हो रही शिक्षकों की भर्ती, युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

भास्कर न्यूज | कवर्धा बुधवार को शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा है। हाई कोर्ट बिलासपुर के आदेश का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन से शिक्षक भर्ती-2023 के सहायक शिक्षक के 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द प्रारंभ करने की मांग की गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अपर कलेक्टर विनय पोयाम को ज्ञापन सौंपा। युकां नेताओं ने बताया कि हाई कोर्ट ने 26 सितंबर 2025 को आदेश पारित किया गया है, जिसमें शिक्षक भर्ती 2023अंतर्गत सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ कर दो माह के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिए है। अभी तक इस आदेश का पालन नहीं हो रहा है। हजारों योग्य अभ्यर्थी पिछले दो वर्ष से नियुक्ति से वंचित हैं। अभ्यर्थियों ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कोर्ट ने उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट और न्यायोचित आदेश पारित किया है। शिक्षक भर्ती 2023 के सहायक शिक्षक के सभी 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ हो व नियुक्ति प्रक्रिया 1:3 के अनुपात में पारदर्शी तरीके से शुरू की जाए। कोर्ट द्वारा निर्धारित दो माह की समय-सीमा में संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण की जाए। भर्ती में देरी होगी तो करेंगे आंदोलन: युकां नेता संजय धुर्वे, धनराज वर्मा, नरेंद्र ध्रुवे, मनीष चंद्रवंशी ने कहा कि सरकारी नौकरी प्रत्येक बेरोजगार युवा का सपना होता है। आने वाले समय में भर्ती प्रक्रिया में देरी होगी तो युकां द्वारा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान रामगोपाल वर्मा, यूनेश कौशिक, देव चंद्रवंशी, अश्वनी वर्मा, डोगेंद्र सेन, गिरधर लहरे, वाल्मिकी वर्मा मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *