युवा कांग्रेस ने राजस्थान में किया बड़ा संगठन विस्तार:95 विधानसभाओं में नियुक्त किए प्रभारी, झालावाड़ की तीनों सीटों पर नई जिम्मेदारियां

राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस ने संगठन का बड़ा विस्तार करते हुए प्रदेश में 95 विधानसभाओं के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस विस्तार में झालावाड़ जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भी नए प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खानपुर विधानसभा क्षेत्र में अदनान खान, झालरापाटन में अंकित टटवाड़िया और मनोहरथाना में मुकेश माली को प्रभारी बनाया गया है। यह नियुक्तियां प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया की अनुशंसा पर की गई हैं। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुधींद्र मूंड और यशवीर शूरा की सहमति से संगठन प्रभारी अरबाब खान ने इन नियुक्तियों की घोषणा की। नवनियुक्त प्रभारियों की जिम्मेदारी में विधानसभा कार्यकारिणी से लेकर बूथ स्तर तक के संगठन का विस्तार करना शामिल है। इसमें ब्लॉक, नगर, वार्ड, पंचायत और ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता होगी। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि यह कदम आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत राज चुनावों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश, जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर रिक्त पदों पर नई नियुक्तियां की जाएंगी। साथ ही, निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर नए कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। शेष विधानसभाओं में भी जल्द ही प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *