अब स्वच्छ सुपर लीग:इंदौर तैयार; निगमकर्मियों की जियो टैगिंग होगी, अच्छी सफाई पर पार्षदों को इनाम

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। भारत सरकार ने नया टूल किट जारी कर दिया है। जिसके तहत “सुपर स्वच्छ लीग’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के 12 शहर आपस में स्पर्धा करेंगे। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर स्मार्ट सिटी ऑफिस में अफसरों की बैठक बुलवाई। महापौर ने बताया कि कर्मचारियों की जियो- टैगिंग की जा रही है। कौन कर्मचारी कहां काम कर रहा है, यह पता चल पाएगा। ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
देश के इन शहरों में मुकाबलाः 10 लाख से अधिक आबादी वाले नवी मंबई, इंदौर और सूरत, और कम आबादी वाले विजेता शहरों में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, पाटन आंध्रप्रदेश का तिरूपति, दिल्ली का न्यू दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल, महाराष्ट्र का विता और सासवड, पंचगनी इस लीग में हिस्सा लेंगे। यह वे शहर है जो बीते सालों में अपनी-अपनी श्रेणी में विजेता रहे है। सर्वेक्षण का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। आठवीं बार शहर को नंबर वन बनाने के लिए हम तैयार है। यह परीक्षा सिर्फ निगम की नहीं है बल्कि शहर की जनता की भी है। शहर को साफ रखने में सहयोग करें। – पुष्यमित्र भार्गव, महापौर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *