भास्कर न्यूज । बैकुंठपुर/मनेंद्रगढ़ जिले के प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक नई पहचान बनाई। यह महोत्सव 12 से 14 जनवरी तक राजधानी रायपुर के खेल संचालनालय परिसर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। खेल व युवा कल्याण विभाग ने आयोजित इस महोत्सव में राज्य भर से हजारों प्रतिभागियों ने कला, संस्कृति, साहित्य, संगीत समेत खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंचे थे। युवा महोत्सव में एमसीबी जिले के युवा प्रतिभागियों में कहानी लेखन प्रतियोगिता में ब्लॉक मनेंद्रगढ़ की अदिति अग्रवाल ने पहला और मानसी अग्रवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने 5 हजार रुपए को चेक प्रदान का प्रोत्साहित किया। इसके अलावा एमसीबी जिले के खड़गवां ब्लॉक निवासी विवेक जीत लहरे ने अपने क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को एकल लोकगीत के माध्यम से प्रस्तुत कर प्रतियोगिता में तीसरा स्थाप प्राप्त किया। एमसीबी जिले के प्रतिभागियों की सफलता पर जिले के कलेक्टर डी.राहुल वेंकट ने बधाई दी और कहा कि उनकी यह उपलब्धि जिले के अन्य युवाओं व कलाकारों के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस अवसर पर खेल अधिकारी गोपाल सिंह भी उपस्थित रहे। कलेट्रेट कार्यालय में कलेक्टर ने प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।


