बाघ ने किया मवेशी का शिकार, दहशत में लोग

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर क्षेत्र में एक बार फिर से बाघ का मूवमेंट होने की जानकारी मिली है। 15 जनवरी को पटना क्षेत्र के तेंदुआ गांव के जनतापारा में राजाराम यादव की एक भैंस का शिकार बाघ ने किया। वहीं दूसरे मवेशी पर हमला कर घायल कर दिया। बाघ के लगातार गांव के आसपास विचरण करने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग कैमरा लगाकर बाघ की निगरानी कर रहा है। हालांकि अब तक अच्छी बात यह है कि बाघ ने किसी ग्रामीण को अपना शिकार नहीं बनाया है। रेंजर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि बीते तीन महीने से कटकोना, टेमरी समेत तेंदुआ गांव में बाघ का मूवमेंट हो रहा है। बता दें कि बाघ के मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इससे उनकी दिनचार्या भी प्रभावित हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *