नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम व पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर त्रिस्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित हुई। इस अवसर पर अधिकारियों को चुनाव प्रबंधन और संचालन की संबंध में जानकारी दी गई। कलेक्टर ने बताया कि इस बार नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम के माध्यम से और ग्राम पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाएगा। लेकिन इससे पहले मतदान केंद्रों बिजली, पानी, टॉयलेट समेत एंट्री-एग्जिट की व्यवस्था करने की बात कही। वहीं सोनहत जैसे वन क्षेत्रों में सोलर लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में चुनाव से पहले मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करना अनिवार्य किया गया है। प्रत्येक मतदान केंद्र में अधिकतम 500 मतदाता ही मतदान करेंगे। व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए स्थानीय पंचायत सचिव, कोटवार व आंगनबाड़ी व सहायिकाओं की भी सहयोग ली जाएगी। नेटवर्क की समस्या वाले क्षेत्रों में सूचना आदान-प्रदान के लिए ग्राम रोजगार सहायक को रनर नियुक्त किया जाएगा। कलेक्टर ने ईवीएम संचालन और चुनाव सामग्री की सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मतदान के बाद ईवीएम को तत्काल स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा करना होगा। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को मतदान वाले दिन जिम्मेदारी जैसे मतदान केंद्रों का निरीक्षण, समस्याओं की रिपोर्टिंग और चुनाव सामग्री की सुरक्षित वापसी तय करने के निर्देश दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *